{"_id":"69e1e233c407fcb23a0cc333","slug":"bulldozer-action-in-sambhal-illegal-mosque-razed-to-ground-ahead-friday-prayers-minaret-demolished-crane-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर: जुमे की नमाज से पहले जमींदोज की अवैध मस्जिद, क्रेन से गिराई गई मीनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर: जुमे की नमाज से पहले जमींदोज की अवैध मस्जिद, क्रेन से गिराई गई मीनार
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार
संभल के मुबारकपुर बंद में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद, मदरसा को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रशासन ने बुलडोजर और क्रेन से मस्जिद की मीनार को गिरा दिया। इस दाैरान माैके पर भारी पुलिस बल माैजूद रहा।
संभल में दूसरे दिन भी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद, मदरसा तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बुलडोजर और क्रेन मशीन से मीनार तोड़ी गई है। इस कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एसडीएम ने टीम गठित की थी।
Trending Videos
इसमें दो राजस्व निरीक्षक और सात लेखपाल शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से संसाधनों का अभाव बताया था, साथ ही सरकारी जमीन पर हुए निर्माण को तोड़ने की मांग की थी। इसी क्रम में अब टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह में यह टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई। दरअसल सरकारी जमीन पर मदरसा, मस्जिद, पांच दुकानें, प्राइमरी स्कूल और कई मकान बने हुए हैं। अवैध निर्माण तोड़ने के लिए तहसीलदार न्यायालय से आदेश किया गया था।
इसके बाद से ही ग्रामीण मदरसा, मस्जिद और दुकानें तोड़ने लगे थे। लेकिन बाद में ग्रामीणों ने कहा कि संसाधनों के अभाव में वह मस्जिद, मदरसा नहीं तोड़ पा रहे हैं। प्रशासन स्वयं इस पर कार्रवाई करे। ग्रामीणों ने मांग की थी कि जो मकान बने हैं वह भी तोड़े जाएं। यह अवैध निर्माण खाद के गड्ढे और खेल के मैदान पर किए गए थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
