जिम संचालक सुहेल की करतूत आई सामने: हिंदू युवती का बनाया अश्लील वीडियो, गलत काम का दबाव, चार लाख भी हड़पे
जिम संचालक सुहेल मलिक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग शुरू कर दी। आरोप है कि वह अब तक उससे चार लाख रुपये हड़प चुका है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिम संचालक सुहेल मलिक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अब तक उससे चार लाख से ज्यादा रुपये हड़प चुके हैं।
इसके बाद भी वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने आरोपी सुहेल मलिक और उसके साथी सादान सैफी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार मार्च 2022 से जिम में जाना शुरू किया था। इसके कुछ दिन बाद उसे एक युवक परेशान करने लगा था।
पीड़िता का कहना है कि जिम संचालक एवं सिविल लाइंस के हरथला मंगलवार वाली गली निवासी सुहेल मलिक ने उस आरोपी से उसका पीछा छुड़वाया था। इसके बाद आरोपी सुहेल मलिक ने पीड़िता पर तरह तरह से दबाव बनाना शुरू कर दिया।
एक दिन आरोपी ने जिम में ही पीड़िता को रोक लिया और उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करता और चार लाख रुपये से ज्यादा हड़प लिए। पीड़िता विरोध करती तो आरोपी धमकी देता कि वह उसे बदनाम कर देगा।
आरोपी पीड़िता की बहन का रिश्ता भी खत्म का चुका है। इसके बाद भी आरोपी उसे रास्ते में रोक कर ब्लैकमेल करता है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी पहले भी कई हिंदू युवतियों को ब्लैकमेल कर चुका है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुहेल मलिक और उसके साथी सादान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।
पुलिस से शिकायत करने पर दोस्त से कॉल कर धमकी दिलवाई
पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पीड़िता ने आरोपी सुहेल से तंग आकर 10 अप्रैल 2026 को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। यह प्रार्थना पत्र कार्रवाई और जांच के लिए सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया था।
इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी अलर्ट हो गया और उसने साथी सिविल लाइंस के हिमगिरी कॉलोनी सादान सैफी से कॉल करवाकर धमकी दिलाई है कि वह प्रार्थना पत्र वापस ले ले नहीं तो उसके परिवार को बदनाम कर देंगे। आरोपी और पीड़िता अलग अलग समुदाय के होने के कारण पुलिस अलर्ट हो गई और दोनों की तलाश में दबिश दे रही है।
