सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cyber Crime: Funds Transferred from Moradabad to Rajasthan, Withdrawn in Gujarat

Cyber Crime: मुरादाबाद से राजस्थान पहुंची रकम, गुजरात में निकाली, मजदूरों के खातों का किया गया इस्तेमाल

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 17 Apr 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद जिले में पिछले एक साल में करीब 28 लोगों को साइबर ठगों ने शिकार बनाया है। पीड़ितों से करीब 14 करोड़ की राशि ठगी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Cyber Crime: Funds Transferred from Moradabad to Rajasthan, Withdrawn in Gujarat
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

साइबर ठगों का जाल देश के कई प्रदेशों तक फैला है। साइबर ठगों ने मुरादाबाद के खातों की रकम राजस्थान में ट्रांसफर कर दी और इस रकम को गुजरात में निकाल लिया गया है। साइबर ठगी के अलग अलग मामलों में साइबर सेल और साइबर थाने की जांच में यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। 

Trending Videos


जांच के दौरान पता चला कि ठगी गई रकम को विभिन्न राज्यों में भेजा गया था। ठगों ने मुरादाबाद के पीड़ितों से पैसे ऐंठने के बाद उन्हें राजस्थान के खातों में स्थानांतरित किया। इसके बाद इन पैसों की निकासी गुजरात राज्य के अलग अलग शहरों में डेबिट कार्ड से निकाली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद में पिछले साल करीब 28 लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया गया है। इन पीड़ितों से करीब 14 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ठगी गई है। साइबर ठगों ने इस रकम को राजस्थान, हरियाणा के एक खाते से दूसरे और दूसरे खाते से तीसरे खाते में रकम ट्रांसफर की गई। टीमें इस गिरोह को तलाशने में जुटी हैं। जिसमें कुछ आरोपी ट्रेस भी कर लिए गए हैं।

मजदूरों के खातों का किया गया इस्तेमाल 
साइबर ठगों ने ठगी की इन बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए फैक्टरी, फर्मों और ईंट भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया है। इन मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने इनके आधार और अन्य दस्तावेज लेकर इनके खाते खुलवाकर इनमें ही ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी। टीम जांच करने पहुंचती तो पता चला कि साइबर ठगी में जिनके खातों का इस्तेमाल किया गया है। उन्हें पता ही नहीं है कि उनके खातों में रकम आई है। 

साइबर ठग मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनके दस्तावेज हासिल कर लेते हैं। इस साइबर ठगी में उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। इस साल साइबर ठगी के मामलों में कमी आई है। पिछले साल साइबर ठगी के जो मामले सामने आए थे। उनकी जांच में सामने आया है कि राजस्थान, गुजरात में रकम ट्रांसफर हुई थी। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed