{"_id":"69e1cfb5a9e8be86b30856df","slug":"up-markets-ready-for-akshaya-tritiya-customers-pre-booking-jewelry-traders-offering-discounts-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अक्षय तृतीया के लिए बाजार तैयार, ग्राहक कर रहे गहनों की प्री बुकिंग, कारोबारी दे रहे छूट का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अक्षय तृतीया के लिए बाजार तैयार, ग्राहक कर रहे गहनों की प्री बुकिंग, कारोबारी दे रहे छूट का ऑफर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार
अक्षय तृतीया को लेकर शहर के सराफा बाजार में रौनक है। कई लोगों ने गहनों की एडवांस बुकिंग भी की है। बढ़ती कीमतों के बावजूद ग्राहक परंपरा के चलते सोने-चांदी व डायमंड ज्वेलरी खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।
गहने देखती महिलाएं
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
विस्तार
अक्षय तृतीया के लिए शहर के सराफा बाजार पूरी तरह से तैयार है और इस बार भी व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। हालांकि अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है लेकिन इसकी बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। ग्राहकों ने दुकानों में गहने पसंद करके भुगतान कर दिया है और अक्षय तृतीया पर इनकी खरीदारी के लिए लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।
Trending Videos
शहर के मंडी चौक, गंज बाजार, रामगंगा विहार स्थित सराफा की दुकानों पर ग्राहकों की रौनक छाने लगी है। कई ग्राहक शादियों के लिए गहनों की खरीदारी करने के लिए जा रहे हैं, तो वहीं कई ग्राहक अक्षय तृतीया के लिए गहने पसंद करने और बुकिंग करने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान शाम होते ही दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। साथ ही इस अवसर पर ग्राहकों को लुभाने के लिए कई सराफा व्यापारियों ने मेकिंग चार्जेज में छूट के ऑफर रखे हैं। मंडी चौक सराफा कारोबारी अमित गुप्ता बताते हैं कि पिछले एक साल के अंदर सोने-चांदी के भाव में काफी उतार चढ़ाव आए हैं।
इस दौरान पिछले साल के मुकाबले इनके दाम भी काफी बढ़ गए हैं, लेकिन अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी का खरीदना शुभ माना जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए ग्राहक इस बार भी गहने खरीदने में पीछे नहीं हट रहे हैं।
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गहनों की खरीदारी के लिए ग्राहक लगातार दुकान में आ रहे हैं और आभूषणों की बुकिंग कर रहे हैं। अभी तक कुल 25 बुकिंग आ चुकी हैं, जिसमें ग्राहकों ने गहने पसंद करके पेमेंट कर दी है। इन आभूषणों को वह अक्षय तृतीया के दिन लेने आएंगे।
वह बताते हैं कि ग्राहक डायमंड के आकर्षक गहने व सोने के एंटिक डिजाइन काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं व्यापारी उदित अग्रवाल बताते हैं कि सोने-चांदी के बढ़ते दाम और अक्षय तृतीया के शुभ अवसर को देखते हुए ग्राहक हल्के गहने खरीदना पसंद कर रहे हैं। इस दौरान दुकान में हल्के गहने सजा दिए गए हैं। वहीं अभी से ही ग्राहकों ने गहने पसंद करना शुरू कर दिया है।
