सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Unnati from Chandausi became the Communications Minister in the Mock Parliament

Sambhal News: चंदौसी की उन्नति मॉक संसद में बनीं संचार मंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Unnati from Chandausi became the Communications Minister in the Mock Parliament
विज्ञापन
चंदौसी। नगर की मयूर विहार निवासी उन्नति चौधरी ने लखनऊ में आयोजित नारी शक्ति युवा संसद में संचार मंत्री की भूमिका निभाकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने मॉक संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का जोरदार समर्थन करते हुए अपने ओजस्वी विचार रखे, जिसकी सभी ने सराहना की।
Trending Videos

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 12 और 13 अप्रैल को आयोजित माई भारत बजट क्वेस्ट 2026 और नारी शक्ति युवा संसद में प्रदेशभर से 1000 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें 40 चयनित महिला प्रतिभागियों ने मॉक संसद में हिस्सा लिया, जिनमें 30 को मंत्री और 10 को सांसद की भूमिका दी गई। सत्र पूरी तरह वास्तविक संसदीय प्रक्रियाओं पर आधारित रहा, जिसमें बहस, समयबद्ध भाषण और वॉयस वोटिंग शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नति चौधरी ने संचार मंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए नारी सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया। उनके विचारों और प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें विशेष सराहना मिली। कार्यक्रम के पहले दिन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि रहीं।
वहीं दूसरे दिन प्रतिभागियों को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से संवाद करने का अवसर मिला। वर्चुअल पीएम इंटरेक्शन सत्र में भी शामिल हुए। मुरादाबाद मंडल के डिप्टी डायरेक्टर (माई भारत) अंकित कुमार गौर और संभल की नोडल अधिकारी डॉ. रीता सिंह ने उन्नति चौधरी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed