{"_id":"6a8363800ce93a92840a1711","slug":"the-city-magistrate-had-45-quintals-of-adulterated-rasgullas-destroyed-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-139085-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सिटी मजिस्ट्रेट ने 45 क्विंटल मिलावटी रसगुल्ले नष्ट कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सिटी मजिस्ट्रेट ने 45 क्विंटल मिलावटी रसगुल्ले नष्ट कराए
Tue, 18 Aug 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने सोमवार को गांव मंगनपुर में संचालित डेयरी फूड्स पर छापा मारकर भारी मात्रा में मिलावटी रसगुल्ले नष्ट कराकर सैंपल जांच के लिए लैब भेजा है। साथ ही रसगुल्ले बनाने के लिए वैध अभिलेख मांगे हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार को गांव मंगनपुर में संचालित गांव निवासी शान की डेयरी फूड्स में रसगुल्ले के 283 पीपे और खाली 397 पीपे मिले। इसके बाद तीन क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षकों को मौके पर बुलवाया गया।
शान द्वारा घर में ही बनाए जा रहे करीब 45 क्विंटल रसगुल्ले मिले। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षकों ने मिलावटी रसगुल्लों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। साथ ही मौके पर मिली सभी सामग्री को कमरे में सील कर दिया।
विज्ञापन
बताया कि गांव निवासी मुसाफिर के घर भी अनैतिक रूप से बनाए जा रहे रसगुल्ले को नष्ट कराया गया है। इसके अलावा इसी गांव में मेसर्स एमबी के स्वीट के नाम से मुबारक अली भी रसगुल्ले बना रहा था, उनके भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।