सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The danger of accident due to the tilted electric pole on Bhure Shah Road

Sambhal News: भूरे शाह रोड पर झुके बिजली पोल से हादसे का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 09 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The danger of accident due to the tilted electric pole on Bhure Shah Road
विज्ञापन
संभल। शहर के मोहल्ला देहली दरवाजा में भूरे शाह रोड पर बिजली के दो पोल झुके हुए हैं। यह पोल बिजली की लाइन पर ही टिके हैं। जबकि नीचे सड़क पर लोगों और स्कूली बच्चों का आना जाना रहता है और हादसे का खतरा बढ़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि इस समस्या का समाधान होना चाहिए।
Trending Videos

भूरे शाह रोड से लोगों का आवागमन रहता है। जिस स्थान पर बिजली के दो पोल झुकने के बाद बिजली की लाइन पर टिके हैं। हालांकि बिजली की लाइन चालू नहीं है। बताते हैं कि जब पोल झुके थे तो बिजली की लाइन शिफ्ट करते हुए दूसरे पोल लगा दिए गए लेकिन झुके पोल नहीं हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम द्वारा गंभीरता नहीं दिखाने की वजह से यहां हादसा होने का खतरा बढ़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि यह समस्या करीब एक साल से है लेकिन समाधान नहीं हो सका है। जबकि पास में ही चल रहे दो स्कूलों के बच्चे भी रास्ते से गुजरते हैं। लोगों का आना जाना भी लगा रहता है। लोगों ने समस्या का समाधान किए जाने की मांग उठाई है।
00000
पोल काफी समय से झुके हुए हैं। दो स्कूलों के बच्चे आते जाते रहते हैं। लोग भी निकलते हैं। पोल के बच्चों और ऑटो के ऊपर गिरने का खतरा बना रहता है। मोहम्मद नाजिम, नखासा
पोल को झुके हुए एक साल से भी ज्यादा समय हो गया है। रास्ते से लोगों का आना जाना भी रहता है। अगर किसी दिन पोल गिर गया तो बड़ा हादसा होगा। सनव्वर, देहली दरवाजा
रास्ते पर पोल की समस्या काफी समय है। रास्ते से लोगों का निकलना भी रहता है। इस समस्या का समाधान होना चाहिए।
अल्लीदिया, भूरे शाह की जियारत
बिजली लाइन तो शिफ्ट करा दी गई है। ठेकेदार से कहा गया है कि झुके हुए पोल को हटवा दिया जाए। यह कार्य जल्द हो जाएगा।
राहुल, एसडीओ तृतीय बिजली निगम संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed