{"_id":"69d56777f8297b770402d787","slug":"the-demolition-of-mosques-and-madrasas-has-stopped-and-now-discussions-are-underway-regarding-the-demolition-of-minarets-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-133996-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मस्जिद-मदरसा तोड़ने का काम थमा, अब मीनार गिराने को लेकर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मस्जिद-मदरसा तोड़ने का काम थमा, अब मीनार गिराने को लेकर मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद, मदरसे, मकान और दुकानों को तोड़ने का काम रविवार से रोक दिया गया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने अभी तक हुई तोड़फोड़ का मलबा फेंका है। ग्रामीणों का कहना है कि मस्जिद की मीनार करीब 35 फीट ऊंची है। इसको जेसीबी या किसी अन्य माध्यम से नहीं गिराया जा सकता। इसकी चपेट में आसपास के घर आ सकते हैं। जिससे नुकसान हो जाएगा।
मंगलवार को ग्रामीणों ने बांस की बल्ली बांधकर मीनार के ऊपरी हिस्से से तोड़ने पर विचार किया है। बुधवार को प्रशासन को भी सूचना देने की बात कही है।
मुबारकपुर बंद गांव में मदरसा गोसुल उलूम और मदरसे वाली मस्जिद समेत कई निर्माण गाटा संख्या 623 और 630 पर बने हैं। 28 मार्च को एक सप्ताह का समय देते हुए निर्माण हटाने के लिए तहसीलदार न्यायालय से आदेश किए गए थे। इसी क्रम में ग्रामीण अवैध निर्माण तोड़ रहे हैं। अब मीनार को तोड़ा जाना है। इसके बाद आगे का हिस्सा तोड़ा जाना है। फिलहाल दो दिन से निर्माण को तोड़ा नहीं गया है। मलबा ही फेंका गया है।
Trending Videos