{"_id":"691f7a0a3018650d5e051b04","slug":"there-is-excitement-at-commission-agents-silence-at-paddy-purchasing-centers-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129218-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आढ़तों पर रौनक, धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आढ़तों पर रौनक, धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा
विज्ञापन
संभल मंडी समिति में क्रय केंद्र पर धान की भराई करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संभल। जिले में धान खरीद के लिए 44 क्रय केंद्र संचालित हैं। 66 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 18500 एमटी धान की खरीद हो सकी है। सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा दिख रहा है। इसकी वजह बता रहे हैं कि मोटा धान नहीं आ रहा है जबकि ग्रेड ए धान की पैदावार कम है। जबकि आढ़तों पर रौनक दिखाई दे रही है। दावा यह है कि दूसरी किस्मों का धान आढ़तों पर बेचा जा रहा है।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में संभल जिले में 3 अक्तूबर से 44 क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हुआ था। शुरुआत से ही क्रय केंद्रों पर धान की खरीद धीमी गति से चली। जबकि आढ़तों पर खूब खरीदारी हो रही है। बृहस्पतिवार को संभल मंडी समिति में स्थित क्रय केंद्रों पर ज्यादा रौनक नहीं दिखाई दी। यहां खाद्य विभाग के क्रय केंद्र प्रथम पर 3800 क्विंटल, क्रय केंद्र तृतीय पर 3400 क्विंटल धान खरीदा गया। सिर्फ एक क्रय केंद्र पर धान की तौल के लिए कार्य होता मिला।
क्रय केंद्रों के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सक्सेना का कहना रहा कि मोटा धान कम होता है, इसलिए नहीं आ रहा है। जबकि ग्रेड ए धान की पैदावार भी कम है। उन्होंने कहा कि जो किसान आढ़तों पर जा रहे हैं, उनका धान अन्य किस्मों का है। मंडी समिति में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र द्वितीय पर 4031 क्विंटल और एफसीआई के क्रय केंद्र पर 1596 क्विंटल धान खरीदा गया है। डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार राय का कहना है कि धान खरीदने के लिए किसानों से संपर्क किया जा रहा है।
00000000
आढ़तों पर खूब हो रही धान की तौल
संभल। किसान क्रय केंद्रों पर नहीं जाकर आढ़तों पर धान बेच रहे हैं। बृहस्पतिवार को मंडी समिति में कई आढ़तों पर किसानों के धान की तौल होती नजर आई। परिसर में कई ट्रैक्टर ट्रॉलियां धान लेकर खड़ी थीं। हालांकि इसकी वजह यह बताई जा रही है कि जो धान की किस्में अलग हैं, जो आढ़तों पर बिक रहा है लेकिन हालात ऐसे ही रहे तो धान खरीद के सरकारी लक्ष्य को हासिल करना चुनौती से कम नहीं होगा। बताते चलें कि सरकारी स्तर पर धान की खरीद 31 जनवरी तक होनी है।
000000000
.क्रय केंद्रों पर रोजाना धान की खरीद हो रही है। किसानों से संपर्क करते हुए धान लेकर आने के लिए कहा जा रहा है। अभी क्रय केंद्रों पर धान आने की उम्मीद है।
-संजीव कुमार राय, डिप्टी आरएमओ संभल
Trending Videos