{"_id":"69d1787cb94b78d1d609091c","slug":"three-people-including-a-railway-employee-arrested-for-stealing-diesel-from-a-train-engine-sambhal-news-c-204-1-chn1001-128265-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रेल इंजन से डीजल चोरी करने में रेलकर्मी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रेल इंजन से डीजल चोरी करने में रेलकर्मी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के समीप स्थित गुमथल गांव के रेलवे स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से डीजल चोरी के मामले में आरपीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 11 केन में भरा डीजल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को मुरादाबाद रेलवे न्यायालय में पेश किया गया। इसमें एक रेलकर्मी भी शामिल है।
एक रेलकर्मी ने 30 मार्च की रात अपने दो साथियों के साथ मिलकर गुमथल रेलवे स्टेशन पर करीब 450 लीटर डीजल रेल इंजन से निकाल लिया था। घटना की जानकारी उस समय हुई जब अगली सुबह लोको पायलट ने रजिस्टर के अनुसार इंजन में डीजल कम पाया और जांच की। टैंकर की जाली टूटी मिली। सूचना मिलने पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच की, जिसके आधार पर एक संदिग्ध की पहचान हुई। इसके बाद हयातनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर उत्तमा निवासी राहुल को गिरफ्तार किया गया, जो रेलवे प्रशिक्षण संस्थान से जुड़ा है और गुमथल स्टेशन पर प्वाइंट्समैन के रूप में कार्यरत है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस चोरी में गांव गुमथल निवासी सगे भाई विपिन और नितिन भी शामिल थे। इनमें से विपिन गुमथल रेलवे स्टेशन पर निजी तौर पर टिकट बेचने का काम करता है।
तीनों ने मिलकर इंजन से डीजल निकालकर केनों में भरा और उसे घर में छिपा दिया था। आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 11 केनों में भरा डीजल बरामद कर शनिवार को सभी आरोपियों को रेलवे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। आरपीएफ प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को रेलवे के न्यायालय में पेश किया गया है।
Trending Videos