{"_id":"69a49de297acadf1ad00c28a","slug":"tractor-trolley-overturns-on-ganga-expressway-five-injured-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-132763-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। संभल जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर रात्रि ढाई बजे के करीब ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार जिला मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के गांव नाखूनका निवासी आबिद समेत साबिर, दानिश, यामीन व फहीम घायल हो गए।
घायलों के मुताबिक, सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर एक कोल्ड स्टोर में मजदूरी करने जा रहे थे। गांव लहरावन के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़े तो ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वह सभी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहजोई में भर्ती कराया गया। जहां से आबिद और साबिर की हालत को गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था और गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ते ही ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दावे बेअसर, धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन : निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर अवैध आवाजाही रोकने के लिए भले ही एंट्री और एग्जिट बंद करने का दावा किया जाता है लेकिन हकीकत इससे अलग है।
जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते पाबंदी के बाद भी निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। नवंबर माह में कार और पिकअप की भिड़ंत में तीन बच्चे समेत छह लोगों की जान चली गई थी। इतने भीषण हादसों के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी है। यही कारण है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक, कार, पिकअप से लेकर भारी वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं। शनिवार की रात्रि ढाई बजे के करीब हुआ हादसा इसकी बानगी ही है।
Trending Videos