{"_id":"69dc000ba3f5c8e735010e8b","slug":"traffic-jam-due-to-haphazard-parking-of-vehicles-outside-the-railway-station-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128480-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रेलवे स्टेशन के बाहर बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रेलवे स्टेशन के बाहर बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से लग रहा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से जाम लग रहा है। दिनभर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम में फंस कर लोग परेशान हैं। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते वाहन स्टैंड बंद कर दिया गया है। जिससे स्टेशन के बाहर वाहन खड़े रहते हैं।
पिछले वर्ष रेलवे स्टेशन के बाहर नालों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। जिससे स्टेशन के बाहर मुखर्जी चौक पर जाम न लग सके। वहीं रेलवे स्टेशन पर कायाकल्प का कार्य भी चल रहा है। जिससे स्टेशन परिसर में बने वाहन स्टैंड को बंद कर दिया गया है। स्टेशन आने वाले यात्रियों को अपने दोपहिया व चारपहिया वाहनों को स्टेशन के बाहर खड़ा करना पड़ता है।
गेट के बाहर ही दोपहिया वाहनों का जमघट लगा रहता है। सड़क किनारे ठेले खोमचे खड़े रहते हैं। जिससे रोड सकरा होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी मार्ग से रोडवेज बसें भी निकलती हैं। रोडवेज बसों के निकलने के दौरान जाम और भी विकराल हो जाता है। जिससे जाम में फंस कर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान ने बताया कि स्टेशन के बाहर यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है लेकिन कुछ दिन से फोर्स की कमी के चलते दिक्कत आयी है। फिलहाल व्यवस्था पूर्व की तरह सुचारु कर दी जाएगी। जिससे स्टेशन के बाहर जाम न लग सके।
Trending Videos