फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: unique record was made Sambhal seat 26 years ago, when Mulayam and DP Yadav had elections

UP: संभल सीट पर 26 साल पहले बना था अनोखा रिकॉर्ड, अब तक है कायम, तब मुलायम सिंह और डीपी यादव थे आमने-सामने

Sat, 23 Mar 2024 12:08 PM IST
विमल शर्मा दुष्यंत कुमार, चंदौसी (संभल)
दुष्यंत कुमार, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 12:08 PM IST
सार

संभल लोकसभा सीट पर वर्ष 1998 में सबसे ज्यादा मतदान का रिकॉर्ड बना था। जो आज तक कायम है। तब इस सीट पर मुलायम सिंह और डीपी यादव आमने-सामने थे। संभल लोकसभा सीट पर 70.87 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

विज्ञापन
UP: unique record was made Sambhal seat 26 years ago, when Mulayam and DP Yadav had elections
संभल लोकसभा सीट पर मतदान का बना था रिकॉर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव में संभल सीट पर मतदान का ऐसा रिकॉर्ड बना, जो 26 साल बाद तक कायम है। उस चुनाव में संभल लोकसभा सीट पर 70.87 प्रतिशत मतदान  हुआ था। संभल लोकसभा सीट का गठन 1977 में हुआ था। इससे पहले संभल क्षेत्र अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में शामिल था।

विज्ञापन


इस सीट पर 1998 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव मैदान में थे। उनके खिलाफ भाजपा के टिकट पर पूर्व सांसद डीपी यादव और बसपा से बुधसेन चुनाव लड़ रहे थे। इस चुनाव में मतदान ने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे और 70.87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। मतदान का यह रिकॉर्ड अभी तक कायम है।  

विज्ञापन

1980 में हुआ था सबसे कम मतदान

1980 का लोकसभा चुनाव संभल लोस क्षेत्र में दूसरा चुनाव था। इस चुनाव में अब तक सबसे 45.62 प्रतिशत मतदान हुआ था। 1980 के चुनाव में संभल सीट से कांग्रेस के बिजेंद्रपाल सिंह यादव ने जीत हासिल की थी और जनता दल एस की शांतिदेवी को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन चुनावों से  मतदान में हो रही बढ़ोतरी 

1998 के लोकसभा चुनाव के बाद मतदान प्रतिशत में कमी आई थी। अब पिछले चुनावों से फिर से मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो रही है। 2009 के लोकसभा चुनाव में संभल सीट पर 52.83 प्रतिशत, 2014 के चुनाव में 62.43 प्रतिशत, 2019 के लोकसभा चुनाव में 64.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

वर्ष           मतदान प्रतिशत 

1977               58.64 
1980               45.62 
1984               52.37 
1989               53.45 
1991               55.85 
1996               50.27 
1998               70.87 
1999                58 
2004                  -  
2009                52.83 
2014                62.43 
2019                64.71

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed