सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uproar over installation of Baba Saheb's statue without permission

Sambhal News: बिना अनुमति बाबा साहब की प्रतिमा लगाने पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Uproar over installation of Baba Saheb's statue without permission
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दारनी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर रविवार को हंगामा हो गया। पुलिस व प्रशासन के पहुंचने पर महिलाओं ने विरोध करते हुए हंगामा किया। पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस का कहना है कि प्रतिमा बिना अनुमति लगाई जा रही थी।
Trending Videos

गांव दारनी में खाली पड़ी आंबेडकर प्रेरणा स्थल पार्क की भूमि पर शनिवार को बाबा साहब की प्रतिमा लगा दी गई। रविवार की सुबह जब अन्य ग्रामीणों की नजर पड़ी तो गांव में विरोध शुरू हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन दोनों ही अलर्ट हो गए। शाम चार बजे थाना पुलिस के साथ सीओ दीपक तिवारी, तहसीलदार रवि सोनकर और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से बिना अनुमति के लगाई गई प्रतिमा को हटाने और उसे थाने भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारियों में वार्ता चलती रही। जैसे ही पुलिस और अन्य लोगों ने स्थल से प्रतिमा हटाने का प्रयास किया तो काफी संख्या में महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई और प्रतिमा नहीं हटने दी। काफी हंगामा हो गया। मामला बढ़ता देख पुलिस व प्रशासन बैरंग लौट गया।
बताते हैं कि ग्रामीणों ने ट्रस्ट बनाकर 200 गज जगह का बैनामा कराया और 100 गज जमीन उन्हें दान में मिली थी। जहां उन्होंने पहले पार्क का निर्माण किया और फिर शनिवार की रात प्रतिमा स्थापित कर दी। पिछले वर्ष भी प्रतिमा लगाने का प्रयास किया गया था लेकिन पुलिस प्रशासन प्रतिमा स्थापित नहीं होने दी थी।
सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि जिन लोगों ने प्रतिमा लगवाई है, उन्हें वार्ता के लिए सोमवार को थाने बुलाया गया है। वार्ता के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed