{"_id":"69bdb24fc54b7f85e90f689f","slug":"women-in-the-district-will-receive-driving-training-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127800-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिले में महिलाओं को मिलेगा ड्राइविंग प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिले में महिलाओं को मिलेगा ड्राइविंग प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 के दूसरे चरण की शुरुआत चैत्र नवरात्र से ही होगी। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस अभियान को केवल सुरक्षा तक सीमित न रखकर नवाचार और सहभागिता आधारित मॉडल में बदला है।
ड्राइविंग माय ड्रीम्स पहल के तहत महिलाओं-युवतियों को ड्राइविंग प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा। यह पहल महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का ठोस कदम बताया जा रहा है। इसके अलावा महिलाओं और युवतियों को प्रशासनिक जिम्मेदारी का अनुभव कराया जाएगा। जिससे उन्हें शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली समझने का अवसर भी मिलेगा। कॉलेजों के साथ डिजिटल एमओयू कर शिक्षा, कौशल विकास और परामर्श सेवाओं को जोड़ने की पहल भी की जाएगी।
समूहों को डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ा जाएगा। अमृत मित्र योजना के तहत महिलाओं को जल प्रबंधन और शहरी सेवाओं में भागीदारी दी जाएगी, वहीं स्वयं सहायता समूहों को डिजिटल मार्केटिंग और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
Trending Videos