सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women's Reservation Bill: Protest Staged Through a Foot March

महिला आरक्षण बिल : पदयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Women's Reservation Bill: Protest Staged Through a Foot March
विज्ञापन
संभल। गांव भैंसोड़ा में भाजपा रहटोल मंडल के द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन के तहत निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। महिला आरक्षण बिल के समर्थन यह पदयात्रा निकाली गई थी। प्रदर्शन करके विपक्ष पर निशाना साधा।
Trending Videos

मंडल अध्यक्ष हरीश लोधी ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक सोच, महिला सशक्तीकरण के प्रति दोहरी नीति और नारी हितों के प्रति विरोधात्मक रवैया अब जनता के सामने उजागर हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए नारी सम्मान नहीं, बल्कि सत्ता की राजनीति अधिक महत्वपूर्ण है। इस दौरान चमन प्रताप सिंह, ठाकुर राजबहादुर सिंह, महामंत्री प्रेमपाल कश्यप, संजीव कुमार गुप्ता, शिव कुमार, गौरव कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed