{"_id":"69f3bbef1f4240f58d063572","slug":"this-is-brahm-bazar-unable-to-overcome-its-troubles-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128949-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ये है ब्रह्म बाजार...मुसीबतों से नहीं पा रहा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ये है ब्रह्म बाजार...मुसीबतों से नहीं पा रहा पार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भीषण गर्मी में ब्रह्म बाजार व कैथल गेट वासियों और दुकानदारों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बार-बार मरम्मत के बाद भी कई जगह लीकेज सही नहीं हो पा रही है। वहीं लो प्रेशर के चलते लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रेशर इस प्रकार है कि गिलास भरने में भी काफी समय लग जाता है। कोई सुनने वाला नहीं है।
कैथल गेट पर नाले की पुलिया के पास बड़ी लीकेज है। जिसे कुछ दिन पहले ही जलकल विभाग से सही कराया था लेकिन अभी भी लीकेज सही नहीं हुई है। वहीं वेणुगोपाल मंदिर के सामने शिव मंदिर के पास लंबे समय से लीकेज की समस्या बनी हुई है।
इसके अलावा ब्रह्म बाजार में घास मंडी की ओर लीकेज की समस्या है। जिससे वहां की सड़क भी कई जगह से उखड़ गई है। इतना ही नहीं लो प्रेशर से लोग पालिका की अमृत पेयजल योजना का लाभ भी नहीं उठा पा रहे हैं।
-- -- -- -- --
इनकी सुनो:
मेरी ब्रह्म बाजार में पान की दुकान है। दुकान में टंकी भी लगी है लेकिन प्रेशर नहीं आता। एक गिलास पानी भरने में काफी समय लग जाता है।
बिन्नू, दुकानदार, ब्रह्म बाजार
-- -- -- --
कैथल गेट और ब्रह्म बाजार में तीन स्थानों पर लीकेज की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही। कई बार मरम्मत के बाद भी लीकेज की समस्या बनी हुई है। वहीं लो प्रेशर के चलते लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
नवकांत देव शर्मा, सभासद
-- -- -
मेरी घर के नीचे ही मोबाइल की दुकान है। पालिका की पानी की सप्लाई बेहद दयनीय बनी हुई है। लो प्रेशर के चलते दूसरी मंजिल पर पानी नहीं पहुंच पाता। पालिका को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
वैभव वार्ष्णेय, दुकानदार, ब्रह्म बाजार
-- --
मेरी भी घर के नीचे दुकान है। दुकान के आगे ही लीकेज है। जिससे सुबह शाम सप्लाई आने पर पानी बहता रहता है। दूसरी मंजिल पर पानी नहीं पहुंच पाता। जिससे परेशानी होती है।
सिद्धार्थ गुप्ता, दुकानदार, ब्रह्म बाजार
-- -- -- -- -- -
जहां-जहां लीकेज है उसकी मरम्मत कराई जा रही है। जलकल विभाग की टीम ने कैथल गेट पर भी लीकेज की मरम्मत की थी लेकिन यदि फिर से लीकेज हो गई है तो उसे दिखवाया जाएगा। लो प्रेशर की समस्या को लेकर जानकारी कर समाधान कराया जाएगा।
धर्मराज राम, ईओ, चंदौसी
Trending Videos