सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   50 Lakh Sanctioned for the Construction of the Incomplete Government Polytechnic Building

Sambhal News: अधूरे राजकीय पॉलीटेक्निक भवन निर्माण के लिए 50 लाख मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
50 Lakh Sanctioned for the Construction of the Incomplete Government Polytechnic Building
विज्ञापन
संभल। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव असगरीपुर में लंबे समय से अधूरे राजकीय पॉलीटेक्निक भवन के निर्माण के लिए शासन ने 50 लाख रुपये जारी किए हैं। निर्माण कार्य पूरा होते ही संचालन शुरू होगा और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार परक शिक्षा मिलेगी।
Trending Videos

दरअसल, गांव असगरीपुर में वर्ष 2011 में बसपा सरकार में राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इसका निर्माण करीब 12.3 करोड़ रुपये से होना था। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य वर्ष 2014 तक पूरा करना था। शासन ने कार्यदायी संस्था के लिए करीब आठ करोड़ रुपये का बजट जारी किया। इससे भवन का निर्माण तो हो गया लेकिन फिनिशिंग, खिड़की, दरवाजे आदि व्यवस्थाएं नहीं हो सकीं। बाद में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया और शेष बजट जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट की बाट देखते हुए वर्तमान में यह भवन निर्माण से पूर्व ही जर्जर हो चुका है। तब से अब तक अमर उजाला ने कई बार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने दोबारा से इसका स्टीमेट बनवाया था। संशोधित स्टीमेट को शासन को भिजवाकर उसके निर्माण की मांग की थी। अब शासन ने इसका संज्ञान लिया और 50 लाख रुपये जारी किए हैं।
00000
शासन ने राजकीय पॉलिटेक्निक के अधूरे भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये जारी किए हैं। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराए।
शशिकांत वर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed