सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hailstorm accompanied by strong winds and rain.

Sambhal News: आंधी-बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm accompanied by strong winds and rain.
विज्ञापन
संभल। करीब 15 दिन से लगातार चढ़ते तापमान ने भीषण गर्मी का रूप ले लिया था। लोग गर्मी से बेहाल हो गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह घने बादलों के साथ निकली और लोगों को राहत देने का काम किया। दोपहर बार कहीं बारिश हुई तो कहीं हवा ने राहत पहुंचाई। शाम के समय आंधी शुरू हो गई। चंदौसी क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम बदलते ही 17 डिग्री तापमान गिरावट दर्ज की गई।
Trending Videos


बृहस्पतिवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। रिमझिम बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में तो बदलाव हुआ। तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। तो कई इलाके में बिजली गुल हो गई। देररात तक बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत करने में जुटे रहे। वहीं, आम की फसल को नुकसान का अंदेशा है। इस समय आम छोटा है और हवा से गिरने का खतरा ज्यादा रहता है। आंधी से कई इलाके के बागों में नुकसान हुआ है। इससे किसानाें की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed