सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth Lures Away Teenage Girl; Report Filed

Sambhal News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth Lures Away Teenage Girl; Report Filed
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर 12 बजे बाजार से सब्जी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी को मोहल्ले का ही युवक बहला-फुसलाकर ले गया। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos



महिला की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। काफी देर तक जब घर नहीं आई तो मोहल्ला बाजार और पड़ोसियों के घर तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। मामले की जानकारी मिलने के बाद युवक के घर पहुंच कर परिजनों से शिकायत कर बेटी वापस देने को कहा। इस पर आरोपी के परिवार वालों ने कहा कि युवक अपनी मौसी के साथ किशोरी को ले गया है और अब शादी करेगा। यह कहते हुए बेटी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बाजार और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, लोगों से पूछताछ भी की है।
थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मोहल्ला भाले बाज खां सरायतरीन निवासी अभिषेक, गुड्डी, कंचन और युवक की मौसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed