{"_id":"6a53ebe33b3d55d3ca09b79e","slug":"action-taken-against-four-nodal-officers-for-being-absent-from-duty-without-notice-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-153702-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहे चार नोडल अधिकारियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहे चार नोडल अधिकारियों पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां। वृहद पौधरोपण अभियान के दौरान ड्यूटी से बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले चार नोडल अधिकारियों के खिलाफ बीडीओ ने सख्त कार्रवाई की है। सेमरियावां ब्लाॅक के बीडीओ कृष्ण कुमार ने चारों अधिकारियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
सेमरियावां विकास खंड की 113 ग्राम पंचायतों में शनिवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के सफल संचालन, निगरानी और प्रगति की रिपोर्टिंग के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया था।
इसके तहत एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी, एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी, एडीओ समाज कल्याण अजय कुमार तथा युवा कल्याण एवं खेलकूद ब्लॉक अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आरोप है कि 12 जुलाई को आयोजित अभियान के दौरान चारों अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के अपने निर्धारित दायित्वों से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
इससे अभियान की निगरानी व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ कृष्ण कुमार ने चारों अधिकारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
000000000000000000000
वृहद पौधरोपण अभियान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अभियान के लिए नामित चारों नोडल अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस गंभीर लापरवाही के चलते उनका एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। भविष्य में भी शासन की योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-कृष्ण कुमार, बीडीओ सेमरियावां