{"_id":"62b07a78799e0e294d263cad","slug":"agnipath-protest-youth-jammed-the-highway-in-sant-kabirnagar-case-filed-against-50-60-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Protest: संतकबीरनगर में युवाओं ने हाईवे पर लगाया जाम, तीन नामजद समेत 50-60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Protest: संतकबीरनगर में युवाओं ने हाईवे पर लगाया जाम, तीन नामजद समेत 50-60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 20 Jun 2022 07:17 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 20 Jun 2022 07:17 PM IST
सार
चौकी इंचार्ज नवीनमंडी रजनीश राय ने बताया कि आरोपी सरकारी और गैरसरकारी संपत्तियों की क्षति भी करना चाह रहे थे। इनके इस कृत्य से आने-जाने वाले तमाम यात्री, एबुलेंस व अन्य वाहन जाम की वजह से अपने गंतव्य तक जाने के लिए संघर्ष करते दिखे।
विज्ञापन
सड़क जाम कर अग्निपथ योजना का विरोध करते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेदुला चौराहे के पास जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ हटा कर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज नवीनमंडी रजनीश राय ने बताया कि वह हेड कांस्टेबल रमाशंकर प्रसाद, कांस्टेबल पवन मद्घेशिया, कांस्टेबल अनिल यादव के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे थे। उसी दौरान वह नेदुला चौराहे पर पहुंचे तो देखा कि कैलाश यादव निवासी भोजपुर, अजय गौड़ निवासी ओनिया उर्फ ऊनखास, गोलू यादव निवासी बजरिया ने 50 -60 अज्ञात साथियों के साथ बस्ती से गोरखपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इससे लोक मार्ग में संकट एवं आने-जाने वाले यात्रियों को समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी सरकारी और गैरसरकारी संपत्तियों की क्षति भी करना चाह रहे थे। इनके इस कृत्य से आने-जाने वाले तमाम यात्री, एबुलेंस व अन्य वाहन जाम की वजह से अपने गंतव्य तक जाने के लिए संघर्ष करते दिखे। अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुला कर जाम हटवाया गया। प्रदर्शनकारियों के इस कृत्य से यातायात व्यवस्था छिन्न - भिन्न हो गई। वर्तमान में जिले में धारा 144 प्रभावी है। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर तीनों नामजद समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अग्निपथ प्रकरण के मद्देनजर पुलिस सतर्क दृष्टि रख रही है। इसमें कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। लोगों से अपील है कि भ्रामक पोस्ट और सूचनाओं पर कत्तई ध्यान न दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
- सोनम कुमार, एसपी