फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tiranga hoisted proudly at Police Lines; SP plants a sapling.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस लाइंस में शान से लहराया तिरंगा, एसपी ने किया पौधरोपण

Sun, 16 Aug 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tiranga hoisted proudly at Police Lines; SP plants a sapling.
पुलिसकर्मी को सम्मानित करते एसपी संदीप मीना। स्रोत-पुलिस
संतकबीरनगर। जनपद में शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और संविधान के प्रति पूरी निष्ठा से कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिस बल की जिम्मेदारी आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से निर्वहन करें। समारोह के बाद एसपी ने पुलिस लाइंस परिसर में पौधरोपण किया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह समेत क्षेत्राधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन

---------------------
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट, सराहनीय और कर्तव्यनिष्ठ कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त पदक एवं प्रशंसा चिह्न पाने वाले पुलिसकर्मियों के कार्यों की एसपी ने सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा यूपी-112 में बेहतर कार्य और बेहतर रिस्पांस टाइम के लिए भी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। वहीं जनपद के सभी थानों, पुलिस चौकियों और कार्यालयों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
समारोह में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


-----------------------
इन पुलिसकर्मियों को मिला पदक और प्रशंसा चिह्न
- मु.आ. ना.पु. अनूप कुमार राय- प्रशंसा चिह्न रजत
- निरीक्षक ना.पु. सर्वेश राय- प्रशंसा चिह्न रजत
- उपनिरीक्षक ना.पु. श्याम मोहन- प्रशंसा चिह्न रजत
- निरीक्षक ना.पु. रामअशीष यादव- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- उपनिरीक्षक ना.पु. हरिकेश भारती- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- मु.आ. स.पु. मृत्युंजय सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव- उत्कृष्ट सेवा पदक
- मु.आ. ना.पु. बुद्धेशमणि यादव- उत्कृष्ट सेवा पदक

---------------
यूपी-112 के इन कर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र
बेहतर कार्य एवं रिस्पांस टाइम के लिए प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह यादव, मुख्य आरक्षी राजनाथ, आरक्षी जितेंद्र गुप्ता, आरक्षी अक्षय राय, आरक्षी शनि गुप्ता, आरक्षी रामजी शाह, आरक्षी शिवम जायसवाल, होमगार्ड इंद्रनाथ पांडेय, होमगार्ड गंगाराम चौधरी और होमगार्ड अयोध्या प्रसाद को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed