फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inspired to fearlessly raise a voice against injustice.

Sant Kabir Nagar News: अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने के लिए किया प्रेरित

Mon, 17 Aug 2026 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Inspired to fearlessly raise a voice against injustice.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। वहीं, गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के बारे में बताया। महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद किया। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिलाओं और आमजन को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबकर क्राइम पोर्टल के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद की एंटी रोमियो टीम ने मेंहदावल बाईपास, बड़गो और बघौली बाजार में अभियान चलाया। धनघटा पुलिस ने खालेपुरवा, गुलरिया और उमरिया में महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। मेंहदावल थाना क्षेत्र के नई बाजार, बेलहरकला बाजार तथा धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के खटह, बेलराई और हकीमराई में भी पुलिस टीमों ने पंफलेट वितरित कर मिशन शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि वे किसी भी तरह के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed