फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inner Wheel Club: New session's team assumes charge.

इनरव्हील क्लब : नए सत्र की टीम ने दायित्व ग्रहण किया

Mon, 17 Aug 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Inner Wheel Club: New session's team assumes charge.
कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित इनरव्हील क्लब के पदा​धिकारी व सदस्य। स्रोत-संगठन
संतकबीरनगर। इनरव्हील क्लब में मंडलाध्यक्ष के दौरे पर नए सत्र का पदग्रहण समारोह हुआ। इसमें सेवा, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, बाल विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी गई। समारोह में निवर्तमान पदाधिकारियों से नए सत्र की टीम ने दायित्व ग्रहण किया। अनिता अग्रवाल ने अध्यक्ष, वंदना गुप्ता ने सचिव, सरिता जैन ने कोषाध्यक्ष, लीना चिरानिया ने आईएसओ तथा डॉ. सोनी सिंह ने एडिटर का पदभार संभाला। क्लब सचिव ने पिछले सत्र में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान क्लब बुलेटिन का विमोचन भी किया गया। चार्टर अध्यक्ष ऋतु जैन ने सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर समारोह में विशेष रंग भर दिया। कार्यक्रम में सुनीता अग्रहरि, ममता जैन, ममता श्रीवास्तव, चित्रा श्रीवास्तव, रवनीत कौर, सुधा रुंगटा, ज्योतिका बिस्वास और ममता चिरानिया सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed