{"_id":"6a820db568f511c3ba039c01","slug":"bansi-nandaur-khalilabad-road-to-be-widened-commuting-will-become-easier-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155659-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बांसी-नंदौर-खलीलाबाद मार्ग का होगा चौड़ीकरण, आवागमन में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बांसी-नंदौर-खलीलाबाद मार्ग का होगा चौड़ीकरण, आवागमन में होगी सहूलियत
विज्ञापन
नंदौर-खलीलाबाद मार्ग होगा चौड़ीकरण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। बांसी- नंदौर- खलीलाबाद के मार्ग का चौड़ीकरण होगा। यह सड़क करीब 10 मीटर चौड़ी बनेगी। सड़क के बनने से जहां सिद्धार्थनगर आना-जाना आसान हो जाएगा वहीं लोगों को जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। सड़क के निर्माण पर 3875 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने कार्य शुरू करा दिया है।
बांसी- नंदौर-खलीलाबाद के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए दो साल पहले शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके सर्वे कार्य पूर्ण होने के बाद डीपीआर भेजी गई, जिसे शासन ने मंजूरी प्रदान करते हुए 3875.21 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। करीब 12 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा।
यह सड़क बांसी-खलीलाबाद राजमार्ग संख्या-88 पर बांसी से बेलौहा बाजार स्थित संतकबीरनगर की सीमा तक सड़क मात्र सात मीटर थी। सड़क का चौड़ी न होने से इस पर सफर करने वालों को काफी कठिनाई होती थी। कई बार लोगों को सड़क से नीचे उतर कर जाना पड़ता था। वहीं बड़े वाहन साइड देने के लिए जगह देखकर खड़े हाेते थे, तब निकल पाते थे।
विज्ञापन
इस मार्ग से बांसी से खेसरहा, नंदौर खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर तक बड़े व छोटे वाहनों का आवागमन प्रतिदिन होता है। मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। वाहनों के आवागमन के मद्देनज सड़क की चौड़ाई कम होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती रही है। बजट जारी होने के साथ ही शासन की मंशानुरूप कार्यदायी संस्था ने गिट्टी डालने के लिए पटरी की खोदाई का काम शुरू कराया है।
उम्मीद है कि बरसात के बाद सड़क के निर्माण में तेजी आएगी। इसके बनने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस क्षेत्र के निवासी कौशलेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण से आवागमन आसान हो जाएगा।
0000000000000000
खलीलाबाद से आंबेडकरनगर का न्योरी भी जुड़ेगा
बांसी- नंदौर- खलीलाबाद मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही खलीलाबाद से आंबेडकरनगर के न्योरी तक भी सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव है। इसके लिए भी सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके लिए भी जल्द ही बजट उपलब्ध होने की उम्मीद है। इससे आंबेडकरनगर, आजमगढ़, बनारस आदि के लिए भी सफर आसान हो जाएगा।
00000000000000000
बांसी- नंदौर- खलीलाबाद सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। बरसात के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
-आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड
00000000000000000000
इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस सड़क के चौड़ीकरण से लगभग 200 गांवों को लाभ होगा। यह सड़क क्षेत्र के लिए जीवन रेखा साबित होगा।
-विनय पांडेय, सांथा
-- -- --
इस सड़क के चौड़ीकरण से कई चौराहों की तस्वीर बदलेगी। सड़क के चौड़ीकरण से लोगों को लाभ होगा। सड़क 10 मीटर चौड़ी होनी है। इसका कार्य भी प्रारंभ हो गया। सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र का समुचित विकास होगा।
-दिलीप राय, सांथा