{"_id":"6a8201b869034897a5069d90","slug":"allegations-of-assault-and-intimidation-in-a-land-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155661-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट और धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट और धमकी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बखिरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम साहूपार निवासी अशोक यादव ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 24 मई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे गांव के ही गिरीश, विजयी, श्रीचंद्र, सुशीला, विंदा, सुनीता और पुष्पा उसके घर पहुंचे। आरोप है कि पुरानी जमीन की रंजिश को लेकर सभी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और मुक्के से मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर अशोक की मां और भाई मनोज बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। आसपास के लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। अशोक ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।
विज्ञापन
अशोक के मुताबिक विवादित जमीन में आरोपी जबरन पानी गिरा रहे थे, जिसका उसने विरोध किया था। उसने थाने पर शिकायत देने के साथ अपना चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। न्यायालय के आदेश के बाद बखिरा पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।