फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seven batteries and an e-rickshaw recovered; one arrested.

Sant Kabir Nagar News: सात बैटरी और ई-रिक्शा बरामद, एक गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Seven batteries and an e-rickshaw recovered; one arrested.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चोरी की दो वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की सात बैटरियां, एक ई-रिक्शा और 2,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने ई-रिक्शा की बैटरियां और अन्य सामान चोरी कर उन्हें बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एक और प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे की टीम ने शनिवार को घनश्यामपुर मार्ग स्थित मगहर तिराहे से अर्जुन कुमार उर्फ अरुण निवासी मुहल्ला छावनी गली नंबर-5 थाना मनुआपूल जनपद बेतिया बिहार को गिरफ्तार किया। पहली घटना रसहरा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई थी। 9 अगस्त की रात चोर विद्यालय से दो इन्वर्टर बैटरी, सोलर पंप का मोटर और सोलर मोटर कंट्रोलर चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

विद्यालय से सामान चोरी होने के मामले में 12 अगस्त को आदित्य कुमार की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने विद्यालय से चोरी की गई बैटरियों, इन्वर्टर, सोलर मोटर और कंट्रोलर को सहजनवां में 5,500 रुपये में बेच दिया था। इसमें से 2,200 रुपये उसके पास बचे थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में 6 अगस्त की रात तितौवा निवासी तीरथराम गुप्ता के घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से बैटरी चोरी की गई थी। इसी दौरान स्टेशन पूरवा निवासी मोहम्मद सईद के ई-रिक्शा से भी बैटरी चोरी होने की शिकायत मिली थी। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने छह अगस्त की भोर में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास खड़े दो ई-रिक्शा से चार बैटरियां चोरी की थीं। इसके अलावा 10 अगस्त की सुबह मुखलिसपुर रोड पर रेलवे लाइन अंडरपास के आगे चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा से तीन बैटरियां चोरी करने की बात भी स्वीकार की।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ने मेंहदावल बाईपास पुल के पास से ई-रिक्शा चोरी किया था। शनिवार को वह चोरी की सात बैटरियों और ई-रिक्शा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में सहजनवां की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी पंजीकृत किया है। वर्तमान में वह सहजनवां, गोरखपुर में रह रहा था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी की बैटरियों के लिए ग्राहक तलाश कर उन्हें बेचता था और उससे मिले रुपये खाने-पीने तथा घूमने-फिरने में खर्च कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed