{"_id":"69c996e24b0773bde30c6b0f","slug":"ambedkar-parks-will-be-improved-boundary-walls-will-be-built-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-148260-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आंबेडकर पार्काें की सुधरेगी दशा, बनेगी चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आंबेडकर पार्काें की सुधरेगी दशा, बनेगी चहारदीवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर ब्लॉक के 20 ग्राम पंचायतों में कराए जाएंगे काम
धनघटा। क्षेत्र के आंबेडकर पार्काें की चहारदीवारी बनाई जाएगी। हैंसर ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों में बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए पंचायत विभाग ने सूची तैयार कर ली है। साथ ही बजट के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी चल रही है।
हैंसर ब्लॉक के 72 में से 20 ग्राम पंचायतों में आंबेडकर मूर्ति स्थापित लगी है। इनमें से 15 ग्राम पंचायतों में चहारदीवारी निर्माण के लिए पहल की गई है। यह पहल मुख्यमंत्री के आंबेडकर मूर्ति की सुरक्षा और सुंदरता को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। सीएम के निर्देश के अनुपालन में पंचायत विभाग जुट गया है।
विकासखंड हैंसर बाजार के बभनौली, भैसाखूट, डेबरी, डुहिया खुर्द, कनैला, कर्मा, कटार मिश्र, कोडैचा, लहुरेगांव, प्रजापतिपुर, पतजु पट्टी, बड़गो, समोगर, रामपुर उत्तरी, रामपुर दक्षिणी, सेमरी ग्राम पंचायत में स्थित आंबेडकर मूर्ति के स्थान पर बाउंड्रीवाल नहीं है। यहां बाउंड्रीवाल का निर्माण जल्द ही शुरू कराने की तैयारी है।
बाउंड्रीवाल का निर्माण होने से आंबेडकर की मूर्ति सुरक्षित तो होगी ही, साथ ही साथ सुंदरता भी आएगी। एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने बताया कि जहां बाउंड्रीवॉल नहीं है, वहां की सूचना भेजी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस कार्य के लिए बजट की मंजूरी मिल जाएगी।
Trending Videos