सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against two persons for cheating of Rs 18 lakh

Sant Kabir Nagar News: 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two persons for cheating of Rs 18 lakh
विज्ञापन
वाल्टगंज थाना क्षेत्र का मामला
Trending Videos


नगर बाजार। नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर नगर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।



वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बसडीला निवासी विकास सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके परिचित नगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोरिकपुर निवासी विकास पांडेय और विवेक पांडेय ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। विकास सिंह ने बताया कि 21 जुलाई 2022 को विकास पांडेय ने अपने बड़े भाई विवेक पांडेय की नौकरी लगवाने के बहाने उनसे कुल 18 लाख रुपये उधार लिए थे। इस रकम में से 14 लाख रुपये ऑनलाइन, फोनपे के माध्यम से और 4 लाख रुपये नकद दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने तीन महीने के भीतर पूरी रकम लौटाने का वादा किया था। समय सीमा बीतने पर जब विकास सिंह ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने दो महीने का अतिरिक्त समय लिया और केवल लगभग 2.5 लाख रुपये ही लौटाए। इसके बाद जनवरी 2023 में शेष रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक बाकी पैसा वापस नहीं किया गया है। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने इस संबंध में बताया कि पीडित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



----------



मायके में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

बलगोडा गांव का मामला, दो माह पूर्व संतकबीरनगर के धनघटा में हुई थी शादी



संवाद न्यूज एजेंसी

नगर बाजार(बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम बलगोडा में शनिवार शाम एक घर में विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बलगोडा निवासी राजमन की विवाहिता पुत्री कंचन (22) का शव शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मायके में घर के कमरे में छत की कुंडी से साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के समय परिजन घर के अन्य कार्यों में व्यस्त थे। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर कमरे की ओर गई तो कंचन को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।



मृतका के पिता राजमन ने बताया कि दो माह पूर्व बेटी की शादी संतकबीरनगर के धनघटा निवासी निरंजन के साथ हुई थी। अचानक बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ में नहीं आ रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची नगर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।



------------



शादी का झांसा दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

बस्ती। वॉल्टरगंज पुलिस ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि जावेद निवासी सिहबरा थाना वाल्टरगंज ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में उसके चोरी किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। पीड़िता इसका विरोध करने जब उसके घर पहुंची तो उसे मारापीटा गया। जानमाल की धमकी भी दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed