सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children's education becomes expensive in the new session

Sant Kabir Nagar News: नए सत्र में बच्चों की पढ़ाई हुई महंगी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Children's education becomes expensive in the new session
विज्ञापन
किताब-कॉपी और एडमिशन खर्च से अभिभावकों का बजट बिगड़ा
Trending Videos



हर साल किताबें बदलने से बढ़ जाता है अतिरिक्त आर्थिक बोझ

एक बच्चे पर 15 से 20 हजार रुपये तक आता है खर्च

स्कूल के तय दुकानों से ही खरीदनी पड़ रहीं महंगी किताबें

गोरखपुर। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ बच्चों के एडमिशन, किताबें, कॉपियां, ड्रेस और अन्य जरूरी सामानों के बढ़ते दाम ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। बच्चों की पढ़ाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसका सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को ज्यादा आर्थिक दबाव झेलना पड़ रहा है।

शहर के बक्शीपुर निवासी शैलेश पांडेय ने बताया कि स्कूलों की ओर से हर साल किताबें और कॉपियां बदल दिए जाने से पुरानी किताबें किसी काम की नहीं रह जातीं। इसके कारण हर वर्ष पूरा सेट नया खरीदना पड़ता है। बशारतपुर निवासी रोहित ने बताया कि कई स्कूलों में किताबें केवल तय दुकानों पर ही उपलब्ध हैं, जहां कीमतें सामान्य से अधिक बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक अंजली प्रजापति ने बताया कि एक बच्चे के एडमिशन से लेकर यूनिफॉर्म, जूते, बैग, कॉपी, किताबें और अन्य जरूरी सामग्री पर करीब 15 हजार से 20 हजार रुपये तक खर्च हो रहे हैं। यह खर्च क्लास सेकंड में पढ़ने वाले बच्चे पर भी आ रहा है। स्कूल फीस अलग है, जबकि किताबें और ड्रेस पर अलग से बड़ी रकम खर्च करनी पड़ रही है। बच्चों की पढ़ाई जरूरी है लेकिन हर साल बढ़ते खर्च ने परिवार की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed