सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Amrit Sarovar in Munderi dries up, cattle struggle for water

Sant Kabir Nagar News: मुंडेरी में अमृत सरोवर सूखा, पानी के लिए मवेशी परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar in Munderi dries up, cattle struggle for water
विज्ञापन

सांथा। विकासखंड बेलहरकला क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुंडेरी में स्थित अमृत सरोवर इन दिनों सूखा है। सरोवर में पानी न होने के कारण पशु-पक्षियों को पानी की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच जलस्रोत सूख जाने से मवेशियों और पक्षियों के सामने पेयजल का संकट है। लाखों रुपये की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया था, ताकि वर्ष भर जल संरक्षण हो सके और पशु-पक्षियों के साथ ग्रामीणों को भी पानी की उपलब्धता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य गांवों में जल संचयन को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना था। ग्रामीणों का आरोप है कि अमृत सरोवर में पर्याप्त पानी न होने से योजना का उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए सरोवर में पानी की व्यवस्था कराने और इसके रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में जल संकट और गहरा सकता है, जिससे पशु-पक्षियों के साथ ग्रामीणों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।


-----
कोट,
अमृत सरोवर में पानी नहीं होने का मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

-पंकज सिंह, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed