{"_id":"6a25da51e340e268ec0ccd0e","slug":"message-of-fitness-and-environmental-conservation-conveyed-during-the-sunday-on-cycle-rally-khalilabad-news-c-205-1-ksh1001-161317-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संडे ऑन साइकिल रैली में फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संडे ऑन साइकिल रैली में फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम रविंद्र नगर से ‘संडे ऑन साइकिल’ विशेष संस्करण रैली का आयोजन हुआ। रैली में शामिल खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और युवाओं ने लोगों को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिला क्रीड़ाधिकारी प्रवेश रावत ने कहा कि ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। नियमित साइकिलिंग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, वहीं प्रदूषण नियंत्रण और ईंधन की बचत में भी मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिलिंग को शामिल करने की अपील की। कुशीनगर साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानवर्धन गोविंद राव ने कहा कि साइकिलिंग सरल और प्रभावी व्यायाम है, जो स्वास्थ्य लाभ के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि फिट इंडिया अभियान के तहत देशभर में साइकिलिंग को जनआंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं। उन्होंने लोगों से नियमित साइकिलिंग अपनाने तथा फिट एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
Trending Videos