सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police recruitment exam starts today, eight centres have been set up

Sant Kabir Nagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, बना गए आठ केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam starts today, eight centres have been set up
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा सोमवार से शुरू होकर बुधवार तक चलेगी।
प्रथम पाली का समय सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली का समय 3:00 से 5:00 बजे तक है। परीक्षा में 5088 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास के समय भीड़भाड़ से बचाव के लिए बैरिकेडिंग और लाइनिंग व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने परीक्षा कक्षों, लॉबी और मुख्य द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी जांची। डीएम और एसपी ने केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, प्रकाश, शौचालय और बैठने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने या परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश पाण्डेय, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
--------
इन केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
-हीरालाल राम निवास इंडर कॉलेज, गोला बाजार, खलीलाबाद
-हीरालाल राम निवास पीजी कॉलेज, खलीलाबाद
-मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद
-नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, खलीलाबाद
पी वी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, खलीलाबाद
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, खलीलाबाद
-संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज
-सरदार पटेल इंटर कॉलेज, भदाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed