फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Applications for admission to Navodaya open until the 31st.

Sant Kabir Nagar News: नवोदय में प्रवेश के लिए आवेदन 31 तक

Mon, 13 Jul 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission to Navodaya open until the 31st.
हरिहरपुर(संतकबीरनगर)। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र नवोदय समिति की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीकांत तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र ही आवेदन के पात्र होंगे।
विज्ञापन

जिले के जिस विद्यालय के लिए छात्र आवेदन कर रहा हो, उसी जिले का मूल निवासी होने के साथ ही जिले के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए। छात्र का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी भी सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5 में पढ़ रहा हो साथ ही कक्षा-3 और 4 की पढ़ाई भी मान्यता प्राप्त स्कूल से पूरी शैक्षणिक सत्र में की हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed