{"_id":"6a30447c16a1dbd23900464a","slug":"assault-during-dispute-over-demolition-of-a-wall-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152232-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दीवार गिराने के विवाद में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दीवार गिराने के विवाद में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में दीवार गिराने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने युवक और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
बेलवनिया निवासी राजेंद्र यादव ने कोतवाली खलीलाबाद में दी तहरीर में जानकारी दी कि 12 जून को सुबह करीब आठ बजे गांव के भुआल, उसकी पत्नी तथा रामप्रकाश आदि उसके घर की दीवार खोदकर गिराने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर सभी एकजुट होकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई करने लगे।
शोर सुनकर जब उसके परिजन बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भाग गया, लेकिन आरोप है कि विपक्षी घर में घुसकर भी मारपीट करते रहे। कोतवाल जयप्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद