सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Attempt to take possession by breaking house lock; assault alleged.

Sant Kabir Nagar News: मकान का ताला तोड़कर कब्जे की कोशिश, मारपीट का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Attempt to take possession by breaking house lock; assault alleged.
विज्ञापन
संतकबीर नगर। कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव में एक महिला ने अपने पट्टीदारों पर मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने की कोशिश, मारपीट करने और घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पटखौली निवासी संगीता पत्नी कैलाश ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने गांव में स्थित एक मकान बैनामे के माध्यम से खरीदा है, जिसमें वह रहती है। आरोप है कि चार जून की शाम करीब तीन बजे वह अपने मकान में ताला लगाकर पुराने घर चली गईं। इसी दौरान उसके पट्टीदार गौरीशंकर, राकेश, गिरीजेश, अनुरूद्र, रितेश, पवन, निखिल, विशाल, पूनम, इसरावती, किरन समेत अन्य लोग लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे तथा मकान का ताला तोड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह अपने पुत्रों अभिषेक, आशीष और भतीजे विपिन के साथ मौके पर पहुंचीं और विरोध किया। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ लोग दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए और बाद में ताला तोड़कर घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया। उसने घटना की सूचना डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत हुआ। महिला का कहना है कि यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी। उसने घटना का वीडियो साक्ष्य भी होने का दावा किया है।
संगीता ने आरोप लगाया कि विपक्षी उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से धमकी दे रहे हैं। मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed