सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MLA lays foundation stone for road widening.

Sant Kabir Nagar News: विधायक ने किया सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
MLA lays foundation stone for road widening.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विधायक अंकुरराज तिवारी ने मंगलवार को रौरापार तिराहे पर खलीलाबाद-रौरापार सड़क के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने स्वयं जेसीबी चलाकर खोदाई का कार्य शुरू किया। 5.10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर करीब 13 करोड़ 74 लाख रुपये खर्च होंगे।

शिलान्यास के बाद हुई सभा में विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। इसी के तहत प्रयास कर खलीलाबाद से वन देवी मंदिर होते हुए रौरापार सड़क की स्वीकृति कराने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य विकास के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से करीब ढाई लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वन देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सड़क मिल सकेगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार शर्मा, राम ललित चौधरी, राम नक्षत्र सिंह, वेदांती पांडेय, अजय पांडेय, बीडीसी संघ के अध्यक्ष रविंद्र यादव, मनोज पांडेय, लोरिक चौहान, उमेश कुमार तिवारी, नरेंद्र राय, बैजनाथ मौर्य, अली अहमद, रामजीत पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed