{"_id":"6a288326e2412b66c5001ad7","slug":"district-tops-the-list-for-the-12th-time-secures-first-place-in-the-state-in-igrs-grievance-redressal-assessment-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151913-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 12वीं बार अव्वल रहा जिला, आईजीआरएस निस्तारण मूल्यांकन में सूबे में प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 12वीं बार अव्वल रहा जिला, आईजीआरएस निस्तारण मूल्यांकन में सूबे में प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने आईजीआरएस निस्तारण मूल्यांकन में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विशेष उपलब्धि यह रही कि लगातार 12वीं बार यह स्थान पुलिस ने हासिल किया है। मई 2026 के पुलिस विभागीय मूल्यांकन में पुलिस ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी जनपद स्तरीय पुलिस विभाग मूल्यांकन रिपोर्ट (मई-2026) के अनुसार जिले को निर्धारित 125 में से पूरे 125 अंक प्राप्त हुए। इसके साथ ही जनपद ने 100 प्रतिशत प्रदर्शन दर्ज करते हुए प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की।
इस सफलता का श्रेय जनपद के पुलिस कप्तान एसपी संदीप कुमार मीना के कुशल नेतृत्व, प्रभावी मॉनिटरिंग और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम भावना को दिया जा रहा है। एसपी मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा विभागीय कार्यों के नियमित अनुश्रवण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
आईआरएस निस्तारण से संबंधित सभी बिंदुओं पर लगातार निगरानी रखी गई। थानों, शाखाओं और कार्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया गया। समय-समय पर समीक्षा बैठकों के माध्यम से कमियों को दूर कर बेहतर प्रदर्शन की दिशा में काम किया गया, जिसका परिणाम प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान के रूप में सामने आया।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस भविष्य में भी जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और पारदर्शी पुलिसिंग के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।