सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bajrang Dal protested in the tehsil regarding the death of Farsa Wale Baba.

Sant Kabir Nagar News: फरसा वाले बाबा की मौत मामले में बजरंग दल ने तहसील में किया प्रदर्शन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal protested in the tehsil regarding the death of Farsa Wale Baba.
विज्ञापन
फरसा वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर की हुई मौत के मामले को लेकर आक्रोशित हैं कार्यकर्ता
Trending Videos

मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र एसडीएम को सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की
नौतनवा। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक सत्यम सोनी के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों कार्यकर्ता नौतनवा तहसील पहुंचे। उन्होंने मथुरा में गो-रक्षक फरसा वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र एसडीएम को सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
बजरंग दल के जिला सहसंयोजक सत्यम सोनी ने कहा कि मथुरा के फरसा वाले बाबा की जान बूझकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आए दिन गो रक्षकों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। फरसा वाले बाबा की हत्या से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है यदि जल्द दोषियों के विरुद्ध जांच और कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सड़क पर उतर निर्णायक आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि पत्र प्राप्त हुआ है। अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। इस दौरान कृष्णा रावत, संजीव शर्मा, देवेश साहनी, दीपेश पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed