{"_id":"69c1a92368970574b9025627","slug":"mission-shakti-campaign-will-be-made-alive-khalilabad-news-c-206-1-mhg1001-173933-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति अभियान को बनाया जाएगा जीवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति अभियान को बनाया जाएगा जीवंत
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी ने मिशन शक्ति को लेकर की समीक्षा बैठक
मिशन शक्ति प्रभारी अब सप्ताह में दो बार करेंगे जागरूकता कार्यक्रम
महराजगंज। सोमवार को पुलिस कार्यालय सभागार में डीआईजी एस चनप्पा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त मिशन शक्ति प्रभारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि मिशन शक्ति अभियान को केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर जीवंत बनाया जाएगा। डीआईजी ने निर्देश दिया कि सभी थाना क्षेत्रों के मिशन शक्ति प्रभारी अब सप्ताह में कम से कम दो बार विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों, मेलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें।
इन कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके, 112 व 1090 हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर तथा अन्य सहायता सेवाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्राप्त होने वाली हर शिकायत पर संवेदनशीलता, त्वरितता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अभियान के तहत सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप, पर्चे व नुक्कड़ नाटक जैसे हर माध्यम का उपयोग कर जनजागरूकता को बढ़ाया जाएगा। समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना हर पुलिसकर्मी का दायित्व है। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि यदि किसी थाने में महिला संबंधी शिकायतों में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मिशन शक्ति प्रभारीगण ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय समस्याओं को भी रखा, जिन पर तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए। डीआईजी व एसपी ने आश्वासन दिया कि अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
Trending Videos