{"_id":"69c199b9a1a033d3f5080923","slug":"draw-inspiration-from-the-sacrifices-of-martyrs-in-the-history-of-modern-india-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1034-155445-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आधुनिक भारत के इतिहास में शहीदों के बलिदान से ग्रहण करें प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आधुनिक भारत के इतिहास में शहीदों के बलिदान से ग्रहण करें प्रेरणा
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बांसी। रतन सेन डिग्री काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना ने सोमवार को शहीद दिवस मनाया साथ ही नशा मुक्ति पर भी गोष्ठी का आयोजन किया। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव के बलिदान दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम अधिकारी सुभीर सिंह ने शहीद भगत सिंह के द्वारा जेल में लिखे गए निबंध के कुछ अंश को छात्रों के समक्ष पढ़ा।
उन्होंने छात्रों से कहा कि वे इससे प्रेरणा ग्रहण करें और आधुनिक भारत के इतिहास की मुख्य धाराओं से स्वयं को परिचित करें। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारी विचारधाराओं से संबंधित महापुरुषों के योगदान को बताया। मुख्य अतिथि प्राचार्य संतोष कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन में क्रांतिकारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। इसके परिणाम स्वरूप करो या मरो के नारा के साथ भारत छोड़ो आंदोलन चलाया गया। भारत की आजादी के लिए 1857-1947 के बीच जितने भी प्रयत्न हुए, उनमें स्वतंत्रता का सपना संजोए अनेक क्रांतिकारियों, शहीदों में भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन्हीं महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए शहीद दिवस मनाया जाता है।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी सुष्मिता श्रीवास्तव, मुकेश, मनीष, कल्पना, अभिषेक, साधिका, बिंदु, सुषमा, वसीम आदि उपस्थित रहे।