{"_id":"69b2f15e2decf9abec07a238","slug":"behave-politely-with-the-complainants-co-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147375-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों से करें शालीन व्यवहार : सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों से करें शालीन व्यवहार : सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। सीओ धनघटा अभय नाथ मिश्र ने बृहस्पतिवार को थाना महुली का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों एवं महिला हेल्प डेस्क का गहनता से अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। थाने में हो रहे निर्माण कार्य का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, एंटी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर, महिला बीट मासिक रजिस्टर, प्रथम सूचना रिपोर्ट रजिस्टर, निरोधात्मक रजिस्टर एवं फीडबैक रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना के सभी अभिलेखों एवं रजिस्टरों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखा जाए।
महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें। काउंसलिंग रजिस्टर में दर्ज मामलों का नियमित फॉलो-अप करें। एंटी रोमियो टीम को विद्यालय, बाज़ार एवं सार्वजनिक स्थानों पर नियमित चेकिंग करने को निर्देशित किया। इसके अलावा एंटी रोमियो रजिस्टर में की गई कार्रवाई को समय से अंकित करने, महिला बीट प्रणाली को सक्रिय रखते हुए नियमित क्षेत्र भ्रमण करने, महिला बीट मासिक रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को अद्यतन रखने के लिए बताया।
लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए विवेचकों को निर्देशित किया। थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए। इस दौरान एसओ दुर्गेश पांडेय के साथ ही अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
Trending Videos