{"_id":"698b7426b274384a6c03669a","slug":"belhar-innocent-kidnapping-case-solved-seven-accused-arrested-khalilabad-news-c-7-1-gkp1041-1225519-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेलहर मासूम अपहरण कांड: ढाई लाख रुपये में तय हुआ था नवजात का सौदा, 1.75 लाख का भुगतान- फिर ऐसे खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलहर मासूम अपहरण कांड: ढाई लाख रुपये में तय हुआ था नवजात का सौदा, 1.75 लाख का भुगतान- फिर ऐसे खुला मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि घोरखल में कान्हा स्वीट हाउस के नाम से चंदन जायसवाल की मिठाई की दुकान है, जहां मुख्य आरोपी राजेश यादव की पत्नी संगीता काम करती थी। चंदन जायसवाल की पत्नी मोहिनी जायसवाल के अंबेडकरनगर निवासी रिश्तेदार सत्यप्रकाश की पत्नी को लंबे समय से संतान नहीं हो रही थी। इसी कारण सत्यप्रकाश ने मोहिनी से नवजात दिलाने की बात की।मोहिनी ने यह प्रस्ताव अपने यहां काम करने वाली संगीता के सामने रखा और रुपये का लालच दिया।
खुलासा करते एसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
बेलहरकला थाना क्षेत्र से हुए मासूम बच्चे के अपहरण कांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि नवजात बच्चे का सौदा ढाई लाख रुपये में तय हुआ था, जिसमें से 1.75 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका था।
रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बच्चे की सकुशल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही टीम के सदस्यों को पदक के लिए संस्तुति किए जाने की बात भी कही।
Trending Videos

एसपी ने बताया कि आठ फरवरी की शाम करीब पांच बजे पीड़िता नारायनपुर बाजार से जंगल के रास्ते अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक महिला और पुरुष ने उसके नवजात बच्चे को छीन लिया और फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट नौ फरवरी की रात में दर्ज कराई गई थी।
इसके बाद मामले के खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी अभिमन्यु सिंह और प्रभारी निरीक्षक बेलहरकला अनिल कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मंगलवार को बालू शासन पुल के पास से सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश यादव निवासी भलुआं थाना तरैंया, छपरा (बिहार), वर्तमान पता विधियानी थाना कोतवाली खलीलाबाद ; संगीता निवासी विधियानी ; राजकुमार निवासी मैलानी थाना कोतवाली खलीलाबाद ; पिंटू निवासी वार्ड नंबर-8 बेलहर खुर्द नगर पंचायत बेलहरकला ; चंदन जायसवाल निवासी वार्ड नंबर-11 घोरखल ; मोहिनी जायसवाल निवासी घोरखल थाना कोतवाली खलीलाबाद (संतकबीरनगर) और सत्यप्रकाश जायसवाल निवासी हयातगंज उत्तरी वार्ड नंबर-15 थाना टांडा, अंबेडकरनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत नवजात शिशु, एक लाख साठ हजार रुपये नकद, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। बरामद नवजात को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

बच्चा न होने के कारण रची अपहरण की साजिश, कान्हा स्वीट हाउस से जुड़े तार
खलीलाबाद शहर के घोरखल स्थित कान्हा स्वीट हाउस से नवजात शिशु के अपहरण का तार जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मामले में दुकान संचालक दंपती और उनके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि नवजात की कीमत पहले पांच लाख रुपये तय की गई थी, बाद में ढाई लाख रुपये में सौदा फाइनल हुआ।
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि घोरखल में कान्हा स्वीट हाउस के नाम से चंदन जायसवाल की मिठाई की दुकान है, जहां मुख्य आरोपी राजेश यादव की पत्नी संगीता काम करती थी। चंदन जायसवाल की पत्नी मोहिनी जायसवाल के अंबेडकरनगर निवासी रिश्तेदार सत्यप्रकाश की पत्नी को लंबे समय से संतान नहीं हो रही थी। इसी कारण सत्यप्रकाश ने मोहिनी से नवजात दिलाने की बात की।

मोहिनी ने यह प्रस्ताव अपने यहां काम करने वाली संगीता के सामने रखा और रुपये का लालच दिया। इसके बाद संगीता ने अपने बहन के बेटे जंगल बेलहर निवासी पिंटू से संपर्क किया। पिंटू ने गांव के फूलचंद से बात की, लेकिन उसके इनकार करने पर संगीता और उसके पति राजेश ने नवजात के अपहरण की साजिश रच डाली। इस साजिश में संगीता के बहनोई मैलानी निवासी राजकुमार को भी शामिल किया गया।
रविवार को राजेश, उसकी पत्नी संगीता और साढ़ू राजकुमार बाइक से नारायनपुर बाजार पहुंचे, जहां पिंटू पहले से मौजूद था। मां से नवजात को छीनने के बाद तीनों आरोपी बाइक से खलीलाबाद पहुंचे और मौलानी स्थित राजकुमार के घर में रात गुजारी। पूरे घटनाक्रम की जानकारी संगीता ने मोहिनी को दी थी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम आरोपियों के पीछे लगी रही और सभी को दबोच लिया। पुलिस ने नवजात को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
महिला की गर्दन दबाकर छीना था नवजात
पुलिस के अनुसार अपहरण से पहले पिंटू ने पीड़िता की रेकी की थी। वह मां के पीछे-पीछे चल रहा था और लगातार अपने मौसी-मौसा को लोकेशन की जानकारी दे रहा था। बाजार से निकलते ही जंगल के सुनसान रास्ते में मां की गर्दन दबाकर नवजात को छीना गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से बच्चा सुरक्षित बरामद कर लिया गया।