सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BLOs are not reporting on Form 6 filled on the portal.

Sant Kabir Nagar News: पोर्टल पर भरे फार्म छह पर रिपोर्ट नहीं लगा रहे बीएलओ

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
BLOs are not reporting on Form 6 filled on the portal.
विज्ञापन
महुली। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नए मतदाताओं द्वारा किए जा रहे आवेदन को बीएलओ अपनी रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी फार्म 06 के आवेदन बीएलओ पोर्टल पर लंबित हैं। जिस कारण नए बनने वाले मतदाताओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बीएलओ की लापरवाही मतदाताओं पर भारी पड़ रही है।
Trending Videos

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ईसीआई पोर्टल पर नए मतदाताओं के लिए आवेदन, संशोधन, विलोपन आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। जहां से प्रत्येक अर्ह मतदाता अपना फार्म 6, 7 और 8 आवश्यकता अनुसार आवेदन कर सकता है। आयोग ने यह भी व्यवस्था की है कि एंड्राइड मोबाइल के जरिए कोई भी व्यक्ति आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर आवेदन कर सकता है। उक्त पोर्टल पर आवेदन हो भी रहे हैं। लेकिन बीएलओ स्तर से उक्त आवेदनों को अग्रसारित न किए जाने से मतदाताओं में उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़हाराजा , झिंगुरापार, भगौतीपुर, मानपुर आदि ग्राम पंचायत के दर्जनों मतदाताओं के आवेदनों को बीएलओ द्वारा अग्रसरित नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत मड़हा राजा निवासी आरिफ़, नदीम, अब्दुर्रहीम, इबरार आदि ने बताया कि उन्होंने फार्म 06 का आवेदन ईसीआई पोर्टल पर किया है। लेकिन बीएलओ ने अग्रसारित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीएलओ सरला आजाद और शमशाद ने बताया कि पोर्टल पर हुए ऑनलाइन आवेदनों पर हस्ताक्षर अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। जिस कारण इस तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed