{"_id":"69b32c172dbffebc530602e1","slug":"commuting-via-cotton-mill-road-will-soon-be-easy-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147338-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सूती मिल रोड से आवागमन जल्द होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सूती मिल रोड से आवागमन जल्द होगा आसान
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर में ओवरब्रिज के लिए सड़क के दोनों तरफ भूमि की पैमाइश हुई पूरी
राजस्व कर्मियों के द्वारा भू-स्वामियों से लिए जा रहे वैध दस्तावेज
ओवरब्रिज निर्माण की जद में आ रहे 50 मकान व लगभग 20 खाली पड़ी भूमि
मगहर। क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से लंबित सूती मिल रोड पर बनने वाले 694 मीटर ओवरब्रिज की शुरुआत संभवता जल्द दूर हो जाएगी। इसके लिए सेतु निर्माण निगम द्वारा हल्का लेखपाल के माध्यम से सड़क के दोनों तरफ की भूमि की पैमाइश लगभग पूरी कर निशानदेही कर दी गई है।
हल्का लेखपाल द्वारा ओवरब्रिज के लिए जिन लोगों के मकान, भूमिधर प्रभावित हो रही है। उनकी पैमाइश कर प्रभावित भूमि के दस्तावेज तलब किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को मुआवजा देकर भूमि अधिग्रहण कर कार्य अविलंब शुरू किया जा सके। इस दौरान जिनकी भूमि सड़क में निकल रही है। वह हताश व परेशान भी दिखने के साथ ही अपने दस्तावेज लेकर हल्का लेखपाल से मिल रहे हैं।
गौरतलब हो कि मगहर के नेशनल हाईवे सहित सूती मिल रोड पर तीन ओवरब्रिज बनने की स्वीकृति सरकार की तरफ से हो चुकी है। सरकार द्वारा बंद पड़ी सूती मिल की भूमि पर इंडस्ट्रियल हब बनाने की योजना बनाई गई है। साथ ही मगहर से सूती मिल जाने वाले रोड पर ओवरब्रिज बनाकर सीधे गोरखपुर के खजनी रोड से जोड़ते हुए बनारस तक का सफर भी आसान होने वाला है।
ओवरब्रिज के लिए प्रभावित भूमि में मगहर खास, काजीपुर, रसूलपुर, मोहम्मदपुर कठार के लोगों की भूमि, मकान जद में आ रही हैं, जिसकी पैमाइश लेखपालों के द्वारा की जा रही है। यह सिलसिला 24 फरवरी से शुरू हो गया है। पहले दिन लेखपाल अमित सिंह, वीरेंद्र वर्मा व जितेंद्र कुमार की टीम के द्वारा मगहर से सूती मिल की तरफ जाने वाले रोड पर जहां से ओवरब्रिज बनना शुरू होगा वहां से सड़क के बीचोबीच से दोनों तरफ नौ-नौ मीटर एरिया कवर करने के लिए भूमि की नाप कर उसे चिह्नित किया गया, जिसमें तमाम लोगों की दुकानें, मकान व खेत की जमीनें जा रही हैं।
लेखपाल अमित सिंह ने बताया कि पीडब्लूडी की सड़क के दोनों तरफ के एरिये की मापी करने के बाद निशानदेही की जा चुकी है। यह ओवरब्रिज 694 मीटर तक का होगा। ओवरब्रिज निर्माण की जद में लगभग 50 मकान व 20 लोगों की भूमि धरी प्रभावित हो रही है। आगे बताया कि जिन लोगों के मकान, दुकान, चहारदीवारी, खाली भूमि या पक्का मकान, सहन आदि हिस्से ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रभावित हो रहे हैं। उनसे वैध दस्तावेज लेकर उनकी नापी के साथ हिस्सा कसी की जा रही है। ताकि यह पता चल सके कि किस व्यक्ति का कितना हिस्सा प्रभावित हो रहा है।
यह कार्य एक या दो दिन के अंदर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद इसकी पूरी रिपोर्ट ओवरब्रिज बनाने वाली कार्यदायी संस्था सेतु निर्माण निगम को सौंप दी जाएगी।
इस मौके पर सभासद अमीर कादरी, पूर्व सभासद अबरार आलम, हाजी मोहम्मद अकरम, राम नरेश, मकसूदूल हसन, फिरोज आलम अंसारी, मोहम्मद नईम, मेहताब आलम, बदरुज्जमा, मुस्तफा, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।
Trending Videos