{"_id":"69b32ca2dfba87945e0057fc","slug":"cooking-gas-shortage-persists-school-midday-meal-crisis-deepens-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-147328-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार, स्कूलों में मध्याह्न भोजन पर गहराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार, स्कूलों में मध्याह्न भोजन पर गहराया संकट
विज्ञापन
सेमरियावां क्षेत्र के एक स्कूल में लकड़ी से मध्यान्ह भोजन बनातीं रसोईया।
विज्ञापन
सिलिंडर के लिए परिषदीय विद्यालयाें के शिक्षक परेशान, उपभोक्ता भी लगा रहे एजेंसियों के चक्कर
सेमरियावां क्षेत्र के एक विद्यालय में चूल्हे पर बन रहा मध्याह्न भोजन
संतकबीरनगर। जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पर संकट गहरा गया है। जिन विद्यालयों में सिलिंडर है वहां भोजन बन रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर गैस खत्म होने से दिक्कत बढ़ गई है। सेमरियावां क्षेत्र के एक स्कूल में तो चूल्हे पर लकड़ी जलाकर खाना पकाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को भी गैस के लिए लोग परेशान दिखे।
रसोई गैस की दिक्कत के कारण विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने में परेशानी शुरू हो गई है। मेंहदावल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चनहवा में सिलिंडर के अभाव में एमडीएम प्रभावित हो रहा है। प्रधानाध्यापक वृहस्पति त्रिपाठी के मुताबिक एक ताे कीमत बढ़ गई, वहीं बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। दो दिनों से गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन गैस नहीं मिल पाई है, जिससे एमडीएम बनाने में दिक्कत हो रही है।
कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद की प्रधानाध्यापक विजय लक्ष्मी का कहना है कि अभी विद्यालय में सिलिंडर है, लेकिन खत्म होने के बाद लकड़ी पर ही मध्याह्न भोजन बनाना पड़ेगा, क्योंकि गैस एजेंसी संचालक ने बीएसए का अनुमति पत्र देने के बाद ही गैस उपलब्ध कराने को कहा है। वहीं सेमरियावां क्षेत्र के एक विद्यालय में तो चूल्हे पर लकड़ी से खाना पकाया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि सिलिंडर खत्म हो गया है। इसलिए लकड़ी से मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है।
दूसरी ओर धनघटा रोड पर सैलून की दुकान चलाने वाले अविनाश ने बताया कि रसोई गैस की इस समय से खासी दिक्कत है। बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इसी रोड पर एक गैस एजेंसी से सिंलिडर लेकर जा रहे सुनील ने बताया कि बड़ी मुश्किल से चार दिन बाद गैस मिली है। एक तो बुकिंग आसानी से नहीं हो रही है, वहीं यदि हो भी गई तो एजेंसी पर गैस के लिए मारामारी है। आज सिलिंडर मिलने के बाद राहत मिली है।
-- -- -- -- -
बुकिंग के लिए परेशान रहे लोग
खलीलाबाद गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को लोग बुकिंग के लिए परेशान रहे। यहां पहुंचे नागेंद्र चौधरी ने बताया कि पहले तो बिना बुकिंग के भी सिलिंडर मिल जाता था, लेकिन अब नियम सख्त हो गया है। गैस के लिए बुकिंग आवश्यक हो गई है, लेकिन भीड़ के चलते इसके लिए भी परेशानी हो रही है। धर्मेंद्र ने कहा कि ओटीपी नहीं आने से बुकिंग नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि केवाईसी अपडेट करानी होगी। राजकुमार ने बताया कि अभी तो बुकिंग के लिए परेशान हैं। इसके बाद गैस कब मिलेगी, कोई ठिकाना नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रोजे के समय में गैस सिलिंडर न मिलने की वजह से परेशानी हो रही है। सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लग जा रही है। फिर भी गैस नहीं मिल रही है।
-अब्दुल समद, मानपुर
-- -- -- -
गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत हो रही है। एजेंसी पर जाकर शिकायत दर्ज कराया हूं। सिलेंडर नहीं मिलने से खाना पकाने में दिक्कत हो रही है।
-अजय गुप्ता, मेंहदावल
-- -- -- -- --
रसोई गैस की किल्लत को लेकर आपूर्ति विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने गैस एजेंसियों पर उपलब्ध सिलिंडरों के स्टॉक का सत्यापन शुरू कर दिया है। वहीं स्टाॅक डंप करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। लोगों को गैस के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। जरूरत के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध है। -राजीव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
-- -- -- --
कोट,
विद्यालयों में सिलिंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मध्याह्न भोजन प्रभावित नहीं होगा। जिन विद्यालयों में गैस के लिए अनुमति की आवश्यकता है। वहां के शिक्षक कार्यालय आकर अनुमति पत्र ले सकते हैं।
-अमित कुमार सिंह, बीएसए
Trending Videos