सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police rehearsed for the sub-inspector recruitment exam.

Sant Kabir Nagar News: दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस ने की रिहर्सल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Police rehearsed for the sub-inspector recruitment exam.
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर डीएम और एसपी ने बैठक कर अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की
Trending Videos

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक परीक्षा की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। परीक्षा में लगे अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की स्पार्ट ब्रीफिंग की गई। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर पुलिस की रिहर्सल कराई गई।
डीएम आलोक कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करे।
एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, स्वाट टीम, साइबर सेल, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अन्य पुलिस बल परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा नकल को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था पर नजर रखे। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश।
एसपी ने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अभ्यर्थी समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
इस अवसर पर एडीएम जय प्रकाश, एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ मेंहदावल सर्वदमन सिंह सीओ खलीलाबाद अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed