{"_id":"69c597a0d094d77af20dd334","slug":"confirmation-of-embezzlement-of-rs-3253-lakh-in-badhiyamafi-recovery-ordered-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-148120-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बढ़यामाफी में 32.53 लाख रुपये गबन की पुष्टि, रिकवरी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बढ़यामाफी में 32.53 लाख रुपये गबन की पुष्टि, रिकवरी का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने डीपीआरओ को दिए रिकवरी कराने के निर्देश
संतकबीरनगर/ सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत बढ़यामाफी में 15वां वित्त और मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों में 32.53 लाख रुपये की अनियमितता उजागर हुई है। अनियमितता की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इस घोटाले के लिए ग्राम प्रधान सचिव व अन्य जिम्मेदारों से वसूली का आदेश दिया गया है।
बढ़यामाफी गांव निवासी शहबाज पुत्र अमीन ने 17 अगस्त 2024 को मंडलायुक्त बस्ती से शिकायत की थी। इस मामले में आयुक्त की ओर से मंडलीय प्राविधिक परीक्षक को जांच के निर्देश दिए गए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 26 अक्तूबर 2024 को जांच कराई गई। मंडलीय प्राविधिक परीक्षक जांच अधिकारी ने 17 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपते हुए अनियमितताओं की पुष्टि कर दी।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा के आठ प्रोजेक्टों पर 24.85 लाख रुपये व राज्य वित्त आयोग व मनरेगा मद के तहत 7.68 लाख रुपये में गड़बड़ी पाई गई। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि कार्यों में न केवल मानकों की अनदेखी की गई, बल्कि धनराशि का दुरुपयोग भी किया गया। करीब डेढ़ वर्ष तक मामला दबा रहने के बाद अब रिपोर्ट सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही संबंधित जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई होगी।
इस बीच जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस पूरे प्रकरण में जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम प्रधान के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया है। वहीं संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के तहत विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए 164293 रुपये की वसूली कर संबंधित खाते में जमा कराने का भी निर्देश दिया है।
इसके अलावा खंड विकास अधिकारी सेमरियावां को निर्देशित किया है कि वह मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्धारित वसूली की धनराशि 3089448 रुपये की वसूली संबंधित से कराकर संबंधित खाते में जमा कराएं।
इनसे होगी रिकवरी
जिलाधिकारी की ओर से दिए पत्र में लिखा है कि अनियमितता की धनराशि 32.53 लाख में ग्राम प्रधान अर्जुन प्रसाद, तकनीकी सहायक रमेश चंद्र गुप्ता, ग्राम पंचायत सचिव योगेंद्र गौड़, चंद्रप्रकाश, शिवमूरत व कंसल्टिंग इंजीनियर मनमोहन प्रजापति से बराबर बराबर वसूली की जाएगी।
Trending Videos