सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Residential hut and belongings burnt to ashes in the fire

Sant Kabir Nagar News: आग से रिहायशी झोपड़ी व सामान जलकर राख

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Residential hut and belongings burnt to ashes in the fire
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बनकटवा गांव में बृहस्पतिवार शाम को एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पास की एक और झोपड़ी चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
Trending Videos

इसी बीच ग्राम प्रधान संदीप चौधरी ने फायर सर्विस एवं डायल-112 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। आग लगने से झोपड़ी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इसमें कपड़े, राशन, नकदी और आभूषण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की लपटें पास की दूसरी झोपड़ी तक भी पहुंची थीं। जहां रखा लकड़ी और भूसा भी जलकर नष्ट हो गया। आग सबसे पहले शाम करीब पांच बजे रामकिशोर की झोपड़ी में लगी, जिससे सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed